Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

असांव में महिला का सिर कुचल कर हत्या, सनसनी

सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के बिकऊर गांव में रविवार की सुबह एक अधेड़ महिला की सिर कुचल हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह शौच करने गए गांव के लोगों ने झाड़ी में महिला का कुचला हुआ शव देखा। शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान असांव थाना के बिकउर गांव निवासी कुबेर भगत की पत्नी कांति देवी (55) वर्ष के रूप में की। पुलिस ने उसके परिजनों को इसकी सूचना दी व शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

इस मामले में मृतका के देवर उत्तम भगत ने आवेदन देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। लिखा है कि रविवार की सुबह मृतका शौच करने के लिए गई हुई थी। जब वह लौटकर नहीं आई, तो हमलोग परेशान होकर खोजबीन करने लगे। उसने अपने आवेदन में लिखा है कि ग्रामीणों की सूचना के बाद कब्रिस्तान के समीप देखा कि उसकी भाभी की हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक दिया गया है। मौत की सूचना मिलने के बाद उसके परिजनों में मातम पसर गया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने बताया कि मृतका के दो लड़के अर्जुन व प्रदीप हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026