Categories: पटना

मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस ने DJ बजाने से रोका तो ग्रामीण हो गये उग्र, तो क्या फिर से कर दिया पुलिस पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

पटना: पुलिस पर पत्थरबाजी करने के आरोप में पुलिस ने गांव के 2 युवकों को जेल भेज दिया है। हिरासत में लिए गए आरोपियों में आयर गांव निवासी ओम प्रकाश चौधरी एवं मिथिलेश चौधरी शामिल है। इसके बाद देर रात ग्रामीण थाने का घेराव कर आरोपी को छोड़ने की मांग करने लगे। वहां से पुलिस ने समझाकर वापस कर दिया गया। घटना के संबंध में जगदीशपुर SDPO श्याम किशोर रंजन ने बताया कि इस मामले में 20 नामजद और 30 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज की गई है।

जगदीशपुर SDPO के अनुसार आयर गांव स्थित पोखरे पर छठ की पूजा होती है। वहां ग्रामीणों ने भगवान सूर्य की मूर्ति बिठाई गई थी। इसे लेकर थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से कहा कि सरकार के नए नियम के अनुसार किसी भी मूर्ति को उठाने और जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लिया जाता है। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि हम लोग मूर्ति यहीं रखते हैं और पोखरा में ही विसर्जन कर देते हैं। कोई जुलूस नहीं निकाला जाता है।

इसके बाद ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर मूर्ति विसर्जन के दौरान DJ बजाकर जुलूस निकाला। सूचना पाकर जब थाना इंचार्ज वहां पहुंचे और उन लोगों से पूछा कि आप लोगों ने ऐसा क्यों किया। इसी बात को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच बहस हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने एक ASI समेत दो होमगार्ड जवान की पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024