छपरा: मणिपुर में आतंकियों ने सेना की टुकड़ी पर हमला किया। जिसमें कमांडिंग ऑफिसर समेत उनके परिवार और सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस हमले में 7 लोग शहीद हो गए हैं। आतंकवादियों ने कमांडिग ऑफिसर की पत्नी और बेटे की भी हत्या कर दी है। इस हमले को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हमले की निंदा की है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि “असम राइफल्स के काफिले पर कायराना हमला बेहद दर्दनाक और निंदनीय है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”बता दें कि मणिपुर में आतंकवादियों ने मणिपुर के चुराचांदपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमला किया है। जिसमें 7 लोग शहीद हो गए हैं।
आतंकियों ने कमांडिग ऑफिसर की पत्नी और बेटे की भी हत्या कर दी है। इस हमले में 46 असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनका परिवार और 7 जवान शहीद हो गये हैं। वहीं इसके पीछे मणिपुर की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का हाथ बताया जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…