Categories: छपरा

छपरा में विद्यालय शिक्षा समिति के गठन के दौरान ग्रामीणों ने की शिक्षक की पिटाई

छपरा: जिले के एकमा प्रखंड के मध्य विद्यालय केसरी में शनिवार को विद्यालय शिक्षा समिति के पुनर्गठन के दौरान कुछ ग्रामीणों द्वारा नियम विरुद्ध समिति पुनर्गठन हेतु शिक्षकों पर दबाव बनाया गया। शिक्षकों द्वारा इसका विरोध करने पर ग्रामीणों द्वारा विद्यालय के एक शिक्षक मुकेश कुमार पाण्डेय के साथ अभद्रता करने सहित गाली-गलौज व मारपीट की गई। वहीं सरकारी अभिलेखों को क्षतिग्रस्त करने का आरोप स्कूल के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार सिंह द्वारा एकमा थाने में एक आवेदन देकर आरोप लगाया गया है।

थाने में दिए गए आवेदन में केसरी गांव के सुबोध राय, प्रमोद राय, सुरेंद्र राय व मंजू देवी के विरुद्ध शिक्षक मुकेश कुमार पांडेय के साथ मारपीट करने, गाली गलौज करने और स्कूल के अभिलेखों में आग लगाने का आरोप लगाया गया है।

आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। उधर परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के एकमा प्रखंड इकाई के सचिव सुमन प्रसाद कुशवाहा, एकमा नगर इकाई के अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार यादव, जयप्रकाश तिवारी आदि अन्य शिक्षकों ने मामले की घोर निंदा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026