Categories: छपरा

छपरा: श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की भक्ति में डूबे श्रद्धालु

छपरा: जिले के एकमा प्रखंड के बसतपुर गांव में चल रहे पांच दिवसीय श्री श्री 108 श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। महायज्ञ की शुरुआत 10 फरवरी को कलश यात्रा के साथ हुई है। श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के दौरान रामलीला का भी आयोजन किया जा रहा है।

श्री नरसिंह रामलीला समाज के संचालनकर्ता सोनू झा ने बताया कि रामलीला के दौरान आयोजकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। रामलीला को देखने दूर-दूर के गांवों से लोग आ रहे हैं। रामलीला का आयोजन प्रतिदिन दोपहर और सायंकाल किया जा रहा है।

रामलीला के दौरान प्रतिदिन काली-दुर्गा, राधा-कृष्ण, शंकर-पावर्ती की अलग-अलग झांकी निकाली जाती है। सोनू झा ने बताया कि उनकी रामलीला मंडली में 22 सदस्य हैं और मंडली पिछले 40 सालों से रामलीला का आयोजन कर रही है।

यज्ञ में वृंदावन से पधारीं प्रवचनकर्ता किरण शास्त्री प्रतिदिन अपने मुधर वचनों और ज्ञान से श्रद्धालुओं को कृतार्थ कर रही हैं। श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन यज्ञाचार्य गुप्तेश्वर पाण्डेय की देखरेख में हो रहा है। इस महायज्ञ का आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है। यज्ञ की पूर्णाहूती 15 फरवरी, मंगलवार को होगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026