सिवान में लूट के दौरान अपराधियों ने भागलपुर के कैशियर को मारी चाकू, गंभीर रूप से घायल

मार्केट से वसूली कर लौट रहा था कैसियर तभी हुई घटना

परवेज अख्तर/सिवान: सराय ओपी क्षेत्र के माहपुर गांव के समीप मंगलवार की देर संध्या अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक कैशियर को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. और रुपए से भरा बैग लूटकर फरार हो गए. घायल की पहचान भागलपुर निवासी तारकेश्वर प्रसाद का पुत्र मिथिलेश कुमार के रूप में की गई. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल माहपुर स्थित मां अन्नपूर्णा ट्रांसपोर्ट का कैरियर है जो वसूली सर मार्केट से वापस ट्रांसपोर्ट लौट रहा था.अभी वह महापुर के समीप पहुंचा था तब तक बाइक सवार अपराधियों ने रुपए से भरा बैग लूटने के दौरान कैशियर को चाकू मार दिया.वही स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि लूटपाट के दौरान अपराधियों से कैशियर विरोध करते रहे इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें तकरीबन आधा दर्जन से अधिक बार चाकू से गोद डाला. इसमें कैसियर गंभीर रूप से घायल हो गया और अपराधी रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए.

इधर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है और चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देखते हुए हैं पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधी तीन की संख्या में थे और हाईवे की तरफ फरार हो गए. वही अपराधी घायल के नई बाइक और मोबाइल घटनास्थल पर ही छोड़ दिए हैं. बताते चलें कि यह पहली घटना नहीं है बल्कि सराय ओपी सहित शहर से सटे अन्य क्षेत्रों में अपराधी लूटपाट की घटना को अंजाम प्रतिदिन देते हैं और लूटपाट की घटना में असफल होने के बाद अपराधी गोली या चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर देते हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026