सिवान में दिन दहाड़े बदमाशो ने रसीदा खातून से पचास हजार रुपये छीना, मौत

  • बैंक से रुपये की निकासी कर भतीजे के साथ लौट रही महिला
  • दो बाइक पर चार की संख्या में थे बदमाश

परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखरांव गांव के समीप दिन दहाड़े बदमाशो ने एक महिला से पचास हजार रुपये की छिनतई कर लिया और महिला को बाइक से धक्का दे कर मौत के घाट उतार दिया. मृतिका की पहचान उक्त थाना क्षेत्र के जियांय गांव निवासी शमी अहमद की पत्नी रसीदा खातून के रूप में की गई. घटना के संबंध में मृतिका के पति शमी अहमद ने बताया कि मेरी पत्नी रशीदा खातून अपने भतीजा रेयाज अहमद के साथ बाइक पर सवार होकर दहा नदी पुल के समीप स्थित सेंट्रल बैंक में रुपए की निकासी करने गई थी. वह बैंक से पचास हजार रुपये की निकासी कर अपने भतीजे के साथ बाइक से लौट रही थी अभी और लखरांव गांव में ही पहुंची थी तब तक दो बाइक पर सवार चार की संख्या में बदमाश पहुंचे और मेरे भतीजे की बाइक में टक्कर मारने चाहिए लेकिन मेरे भतीजा साइड हो गया.

तभी पीछे एक और बाइक पर मौजूद बदमाश रुपये रखी हुई बैग को मेरी पत्नी से छीनने लगे जिस का विरोध उन्होंने किया लेकिन बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर बाइक से गिरा दिया और मौत हो गयी.फिर बाइक से उतर के रुपए छीन लीये. अभी मेरा भतीजा बाइक रोक कर कुछ समझ पाता तब तक बदमाश फरार हो गए .इधर घटना की सूचना उसने परिजनों को दिया परिजन घटनास्थल पर पहुंचे घायल को अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

खालिसपुर की तरफ भागे बदमाश

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि एक पलसर और एक के ब्लू रंग के साइन बाइक पर चार की संख्या में बदमाश मौजूद थे. जिन्होंने महिला को धक्का दिया और रुपए की छिनतई की और रुपए की छिनतई करने के बाद वह खालिसपुर की तरफ फरार हो गए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026