Categories: पटना

समाज सुधार अभियान के दौरान मंच पर से बोलने के दौरान ही CM नीतीश कुमार ने अधिकारियों से कहा- आप लोगों ने ऐसा क्यों कर रहे…..

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को समाज सुधार अभियान के तहत भागलपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री समेत कई कैबिनेट मंत्री और अधिकारी शामिल हुए. इस दौरान मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद लोगों को संबंधित करते हुए शराबबंदी, दहेज प्रथा और बाल विवाह के प्रति जागरूक किया।

हालांकि, इस दौरान उन्होंने स्टेज पर से भागलपुर के DM के प्रति नाराजगी भी जाहिर की. उन्होंने मंच पर से ही कहा कि आप लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं. ऐसा मत करिए. दरअसल, मुख्यमंत्री जीविका दीदियों को बोलने के लिए कम समय देने को लेकर नाराज थे. उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों को बोलने के लिए इतना कम समय क्यों दिया जा रहा है. हम उनसे बातें करने आते हैं, उन्हें सुनने आते हैं. ऐसे में उन्हें अपनी बातों को अच्छे ढंग से रखने का मौका दें।

इस दौरान उन्होंने शराबबंदी कानून की चर्चा करते हुए कहा कि कुछ लोग केवल अनाप शनाप बोलते हैं. शराबबंदी कानून की बुराइयां बताते हैं. खुद को खूब काबिल समझते हैं. कुछ-कुछ अपना सोशल मीडिया पर लिखते रहते हैं. लेकिन ये गलतफहमी में हो कि ये काबिल हैं. जो लोग शराब जैसी गंदी चीज को अच्छा बताते हैं और इसको शुरू कराने के लिए कोशिश करते रहते हैं, वो काबिल हो ही नहीं सकते हैं।

सीएम नीतीश ने बताया कि महिलाओं की मांग पर हमने राज्य में शराबबंदी कानून को लागू किया गया. महिलाओं को ध्यान में रख कर किए गए इस काम से महिलाएं काफी खुश हैं. कानून के लागू होने के बाद राज्य में एक करोड़ से अधिक लोगों ने शराब का सेवन छोड़ दिया है. ये साल 2018 के आंकड़े हैं. लेकिन बीते दिनों मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों के साथ की गई बैठक में विभाग को जिम्मा सौंपा गया है कि वो ताजा आंकड़े इकट्ठा करें और उसे उनके समक्ष पेश करें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026