पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार अभियान के तहत आज भागलपुर पहुंचे। इस दौरान छात्र नेताओं ने सीएम के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिया। छात्रों ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाये। इस मौके पर छात्रों ने भागलपुर के तिलकामांझी विश्विद्यालय में स्थायी कुलपति देने की मांग की। हालाँकि बाद में मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 3 छात्र नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
दरअसल छात्र संगठन आईसा के कार्यकर्ता तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की मांग को लेकर छात्र नेता सौरभ कुमार के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करने के लिए तिलकामांझी चौक पहुंचे।
इसी दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तिलकामांझी चौक पर तैनात सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने पुलिस बल की सहायता से प्रदर्शन कर रहे तीनों छात्र को अपनी हिरासत में ले लिया। हालाँकि छात्रों की इस हरकत से सीएम की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूलने लगे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…