सीवान में वाहन चेकिंग के दौरान दो अपराधी देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार, घटना को अंजाम देने निकले थे अपराधी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के मैनिया बाबा चौक पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया की शुक्रवार की संध्या एएसआई विनोद कुमार राय थाना क्षेत्र के मैनिया बाबा चौक पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान महाराजगंज तरवारा मुख्य पथ पर तरवारा की ओर से एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर आ रहे थे।

वे लोग जैसे ही मैनिया बाबा चौक के समीप पहुंचे और पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति चलते बाईक से कूद कर भाग गया। जबकि पुलिस ने दो लोगों को बिना नंबर के बाइक के साथ धर दबोचा। जांच में एक व्यक्ति के पास से एक कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान जीबी नगर थाना क्षेत्र के खमौरी गांव निवासी सुनील कुमार सिंह के पुत्र सुधीर कुमार सिंह तथा दूसरे व्यक्ति की पहचान गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलथरी गांव निवासी सुनील शाही के पुत्र रिषभ शाही के रूप में हुई। गिरफ्तार अपराधियों को महाराजगंज थाना कांड संख्या 166/22 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई चल रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026