लकडी नबीगंज: भूमि विवाद को लेकर अधेड़ को मारपीट कर किया अधमरा, पटना पीएमसीएच रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकडी नबीगंज थाना क्षेत्र के हरदिया मोड़ स्थित बाला गांव में शुक्रवार की दोपहर 1 बजे भूमि विवाद में पड़ोसियों ने अधेड़ की जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पीड़ित को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लकड़ी नबीगंज में लेकर पहुँचे जहां चिकित्सकों ने उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मारपीट की घटना में घायल अधेड़ की पहचान बाला बड़हिया टोला गांव निवासी स्व.छठु राय के 60 वर्षीय पुत्र महेश राय के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में पीड़ित महेश राय के स्वजनों ने बताया कि छठु राय के पड़ोसियों के साथ विगत कई वर्षों से भूमि विवाद चलता आ रहा है। शुक्रवार को वह विवादित भूमि की रोपनी करने के लिए उसमे खाद्य छिड़कने गये हुए थे। इसी दौरान पड़ोसियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद यह भी डट गये। मामला बढ़चढ़ कर हाथापाई और फिर मारपीट में तब्दील हो गया। इस दौरान तीन-चार की संख्या में खेत मे पहुँचे पड़ोस के लोगों ने महेश राय की जबर्दस्त पीड़ित कर दी। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में भागते हुए खेत मे पहुँचे। इसके बाद अधमरा की स्थिति में पड़े अधेड़ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024