Categories: पटना

बिहार के दो भ्रष्‍ट अफसरों पर ED ने की कार्रवाई….निगरानी ब्‍यूरो ने पिछले की थी कार्रवाई

पटना: बिहार में भ्रष्‍ट अफसरों पर राज्‍य सरकार की एजेंसियों के साथ ही केंद्रीय एजेंसियां भी शिकंजा कसने लगी हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पटना और जहानाबाद के तत्कालीन जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) अजय ठाकुर के साथ मुजफ्फरपुर डीटीओ रजनीश लाल पर मनी लांड्रिंग मामले में शिकंजा कसा है। दोनों अफसरों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। निगरानी ब्यूरो ने पिछले वर्ष मुजफ्फरपुर डीटीओ और पटना व जहानाबाद के तत्कालीन डीटीओ के यहां आय से अधिक संपत्ति मामले में छापा मारा था। ईडी ने निगरानी ब्यूरो की कार्रवाई को आधार बनाकर दोनों के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया है।

पिछले वर्ष नवंबर में विजिलेंस ब्यूरो ने अजय ठाकुर के अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा था। जहां से बड़ी अवैध कमाई बरामद की गई थी। ठाकुर के ठिकाने से कई शहरों में जमीन खरीद के दस्तावेज के साथ बैंक में जमा 90 लाख रुपये के साथ बीमा में 20 लाख निवेश के दस्तावेज बरामद हुए थे। इसके अलावा 25 लाख के जेवरात भी बरामद किए गए थे, जबकि मुजफ्फरपुर डीटीओ रजनीश लाल के ठिकानों पर जून पड़े छापे में ब्यूरो ने 51 लाख रुपये नकद के अलावा 60 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए थे। बाद में रजनीश लाल के एक बैंक लाकर से 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात बरामद किए गए थे।

प्रवर्तन निदेशालय ने निगरानी ब्यूरो की कार्रवाई को आधार बनाकर रजनीश लाल और अजय ठाकुर के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही दोनों की मुश्किलें बढ़ेंगी। सूत्रों ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के साथ प्रवर्तन निदेशालय ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ जांच में तेजी ला दी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026