Categories: पटना

पटना में अतिक्रमण हटाने गए मजिस्ट्रेट की हुई पिटाई, पुलिस खड़ी देखती रही

पटना सिटी में बोरिंग पंप स्थल से अतिक्रमण हटाने आए मजिस्ट्रेट को बदसलूकी का सामना करना पड़ा। अतिक्रमणकारी ने मजिस्ट्रेट की पिटाई कर दी। हंगामा होता देख टीम बैरंग लौट गयी। घटना वार्ड संख्या 60 के मोगलपुरा, खिरनी तल इलाके में घटी।

वार्ड पार्षद शोभा देवी ने बताया कि खिरनी तल के पास लगभग एक साल से उच्च प्रवाही बोरिंग पंप बनकर तैयार है। लेकिन अतिक्रमण के कारण इसे चालू नही किया जा सका है। बोरिंग पंप के पास ही पारसनाथ का बेटा अमित कुमार गैराज बनाकर कब्जा जमाया है। इससे बोरिंग पंप चालू करने में परेशानी हो रही है। इसकी लिखित शिकायत निगमायुक्त व डीएम को दी गई थी।

इसी को लेकर गुरुवार को जिला से आए एक्जीयूटिव मजिस्ट्रेट राकेश कुमार निगम पदाधिकारियों के साथ बोरिंग स्थल पर साथ पहुंचे। यहां अतिक्रमणकारी ने खाजेकलां पुलिस की मौजूदगी में ही उनकी पिटाई कर दी और जेसीबी को अपने कब्जे में कर लिया। वार्ड पार्षद ने निगमायुक्त व डीएम से घटना की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही नवनिर्मित र्बोंरग पम्प परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराकर र्बोंरग पम्प को शीघ्र चालू कराने की मांग की। जिससे कि मोहल्ले को पानी की समस्या से निजात मिल सके।

दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश

घटना के संबंध में अजीमाबाद अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी नुरुल हक शिवानी ने कहा कि दंडाधिकारी के साथ हाथापाई की सूचना मिली है ।घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई है। वहीं एसडीओ मुकेश रंजन ने कहा कि खाजेकला थाना को मामले की छानबीन कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026