सिवान ऑनलाइन न्यूज़ का असर : सिद्धार्थ हत्याकांड में फरार दोनो आरोपी गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के रेपुरा निवासी सूर्यभान सिंह के पुत्र सिद्धार्थ सिंह हत्या मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए हत्या मामले का उद्भेदन थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज ने कर दिया. मंगलवार के दिन थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ओरमा गाँव में छापेमारी कर दो आरोपी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी गांव के ही हेमन्त कुमार व सुमन्त कुमार है.

इन दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लेकर पूछताछ करने के पश्चात पुलिस ने जेल भेज दिया. मालूम हो कि रेपुरा गांव के सूर्यभान सिंह के पुत्र सिद्धार्थ सिंह की शव गांव के ही कुंए से विगत गुरुवार के दिन मिला था. इस मामले में मृतक के गांव के ही छ्ह युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी. प्रशासन के सक्रियता के कारण हत्या के 6 दिन के अंदर ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026