परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के बाल बंगरा गांव में मामूली विवाद को लेकर पुत्र ने अपनी मां की बेरहमी से पिटाई कर दिया और साथ ही जान से मारने की नीयत से तेजधार हथियार से सर पर प्रहार किया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। पीड़िता बाल बंगरा गांव के हीरालाल महतो की विधवा सुशीला देवी है। इलाज के लिए लेकर आया पीड़िता का भतीजा राजकुमार ने बताया कि घायल के पुत्र कृष्ण कुमार महतो से किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिस पर उसके पुत्र कृष्णा ने पहले उसकी भरपूर पिटाई की और बाद में मौत के घाट उतारने की नीयत से तेजधार हथियार से सर पर प्रहार कर दिया। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी की सूचना नहीं है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…