परवेज़ अख्तर/सिवान :- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली द्वारा दिए गए दिशा निर्देश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना द्वारा पारित आदेश के आलोक में बुधवार को विधिक सेवा प्राधिकार सिवान के तत्वाधान में मंडल कारा में विधिक सहायता केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने विधिक सहायता केंद्र का उद्घाटन विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश प्रथम सुनील कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकार के अधिवक्ता विजय कुमार पांडेय, कोर्ट के नाजिर किशोर शर्मा कारा अधीक्षक सिवान, लोक अदालत के पेशकार अतुल कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।विधिक सहायता केंद्र को कंप्यूटर डेस्कटॉप एवं तकनीकी सुविधाओं से युक्त कर दिया गया है। सहायता केंद्र के उद्घाटन होने के पश्चात अपने कार्य स्वरूप में आने पर मंडलकारा के कैदी अपनी समस्याओं का निदान करा सकते हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…