हसनपुरा में धूमधाम से मनाई गई मुस्लिमों का पर्व ईद उल अजहा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र में मुस्लिमों का पर्व ईद उल अजहा बुधवार को मनाई गयी. कोरोना गाइडलाइन का पालन कर लोगों ने घर पर ही नमाज अदा की. मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज सिमित लोगों द्वारा अदा की गई. वहीं प्रशासन द्वारा भी सौहार्दपूर्ण घरों में रहकर कुर्बानी का त्यौहार मनाने को निर्देश दिया था. जिसका लोगों ने पालन कर जमात के साथ नमाज अदा नही की. वहीं क्षेत्र के मुस्लिम भाइयों ने अपने अपने घरों पर बकरे की कुर्बानी करवाई. साथ ही कुर्बानी के गोस्त का तीन हिस्सा बांटकर एक हिस्सा गरीबों को दिया. दो हिस्सों में एक खुद के लिए और दूसरा हिस्सा दोस्तों और रिश्तेदारों में दिया.

यह कुर्बानी तीन दिनों तक दी जाती है. इस कुर्बानी के पीछे पैगंबर इब्राहिम अ स को खुदा ने कठिन परीक्षा ली थी. उनको अपने बेटे पैगम्बर इस्माइल अ स की कुर्बानी देने को कहा था. इस आदेश का पालन करते हुए अपने बेटे को कुर्बानी देने जब गए तो उनके जगह एक भेड़ की कुर्बानी हो गयी. तभी से आज तक मुस्लिम अपने अपने घरों में कुर्बानी करते आ रहे हैं. वहीं बकरीद पर्व शांति पूर्वक संपन्न को ले बीडीओ सह सीओ प्रभात कुमार, थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार आदि मुश्तैद दिखे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024