Categories: पटना

ऑनलाइन गेम ‘फ्री फायर’ खेलने से मना करने पर छात्र घर से फरार

पटना: अभिभावकों ने फ्री फायर गेम खेलने से मना किया तो 15 वर्षीय छात्र मयंक घर छोड़कर फरार हो गया। वाक्या कंकड़बाग थाना इलाके का है। बीते 15 जुलाई को छात्र घर से बिना किसी को बताये भाग निकला। छात्र के शिक्षक पिता व पूर्वी इंदिरा नंगर रोड नंबर दो निवासी कामदेव पंडित का कहना है कि वे अक्सर अपने बेटे को फ्री फायर गेम खेलते देखते थे। इसके बाद उन्होंने उसे गेम खेलने से मना किया।

पिता ने आधा घंटा गेम खेलने और बाकी का समय पढ़ाई करने की सलाह बेटे को दी। इसके बाद से छात्र परेशान रहने लगा। छात्र के पिता ऑनलाइन क्लास लेने स्कूल चले गये। जबकि उसकी मां सिलाई के काम से बाहर निकलीं। छात्र की बहन कॉलेज गयी थी। उसी वक्त वह घर से निकल गया। उसके पहले छात्र ने अपने पिता से 10 रुपये लिये थे। इस पूरे मामले की लिखित शिकायत परिजनों ने कंकड़बाग थाने की पुलिस को दी है। अब तक छात्र का पता नहीं चल सका है। कंकड़बाग थानेदार रविशंकर सिंह के मुताबिक पुलिस इस मामले की छानबीन कर छात्र का पता लगाने में जुटी हुई है।

छात्र ने सॉरी लिखी चिट्ठी परिजनों के लिये छोड़ी

छात्र ने सॉरी लिखी एक चिट्ठी घर पर छोड़ दी है जो परिजनों के हाथ लगी है। चिट्ठी में लिखा है-पापा पुलिस कंप्लेन मत कीजियेगा। मुझे अपने दम पर कुछ बनना है। मेरा इंतजार कीजियेगा। इस बात को प्राइवेट ही रखिये, पब्लिक करने की जरूरत नहीं है। साथ ही छात्र ने आईएम सॉरी भी लिखा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026