परवेज अख्तर/सिवान :-महराजगंज शहर से लेकर प्रखंड मुख्यालय के साथ गांव-गांव में सोमवार को सादगी के साथ ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया।ईद-उल-फितर के पर्व को लेकर मुस्लिम भाइयों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रख कर अपने-अपने घरों में ईद की नमाज पढ़ी।मस्जिदों में सिर्फ मौलबी ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा करते हुए घर-परिवार, समाज व देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।
वैश्विक महामारी कोविड-19 को लेकर मुस्लिम भाइयों ने अपने-अपने घराें में नमाज पढ़ने और किसी को गले लगा कर ईद की शुभकामना नहीं देने की तैयारी पहले से ही पूरी कर ली थी।लॉकडाउन के कारण अधिकांश लोगों ने पुराने साफ-सुथरे कपड़े के साथ ईद मनाना मुनासिब समझा।वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण के डर से ईद पर्व का उल्लास फीका-फीका देखा गया।
लॉकडाउन के कारण ईद मिलन समारोह का आयोजन नहीं हुआ।लोगों ने फाेन व वाट्सएप पर एक-दूसरे को ईद की बधाई दी।इधर ईद को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। अनुमंडल के एसडीओ मंजीत कुमार, एसडीपीओ हरीश शर्मा जहां अनुमंडल क्षेत्रों में भ्रमणशील नजर आए वही थाना क्षेत्र के पुलिस प्रशासन शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षाबल के साथ लगातार गश्त करते देखे गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…