Maharajganj News

महाराजगंज विस से आठ व गोरेयाकोठी से चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन

परवेज़ अख्तर/सिवान:
विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन के पांचवें दिन मंगलवार को 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए आठ तथा गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र से चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी के रूप में विधायक हेमनारायण साह ने मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ रामबाबु कुमार के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया विधायक हेमानारयण साह ने सुबह 8.30 बजे ही अपने कसदेवरा स्थित आवास से पूजा अर्चना कर समर्थकों के साथ नामांकन के लिए निकल पड़े।

शहर के राजेंद्र चौक स्थित मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर सिहौता, हल्दीहटा, नया बाजार, काजी बाजार, पुरानी बाजार, नखास चौक, मोहन बाजार का भ्रमण करते हुए लोगों से आशीर्वाद ले अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। वहीं रालोसपा प्रत्याशी के रूप में मुखिया अजीत कुमार उर्फ आजादी बाबू, राष्ट्रीय जन जन पार्टी की ओर से अभिषेक कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मनोरंजन सिंह, कामाख्या नारायण सिंह, शंभूनाथ सुरोपम, रवींद्र कुमार व अमित ने नामांकन दाखिल किया। वहीं 111 गोरेयाकोठी विधाननसभा क्षेत्र से निर्दलीय अशोक कुमार वर्मा, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से रामायण सिंह, निर्दलीय अरविद सिंह, विनय कुमार भारद्वाज ने निर्वाची पदाधिकारी डीसीएलआर प्रवीण कुमार के समक्ष नामांकन दाखिल किया।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026