Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

एनडीए दो तिहाई बहुमत से बनाएगी सरकार : सांसद

परवेज़ अख्तर/सिवान:
महागठबंधन पूरी तरह धराशायी हो गई है। यह बातें महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने मंगलवार को महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी हेमनारायण साह के नामांकन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश की पहचान विश्व में अलग हुई है। सिवान की सांसद कविता सिंह ने कहा कि इस चुनाव में एनडीए दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। इस चुनाव में महागठबंधन चारों खाने चीत हो जाएगा।

विधायक हेमनारायण साह ने कहा कि इस बार जिस तरह गांव-गांव में लोगों का स्नेह, प्यार मिल रहा है उससे लग रहा है कि मेरी जीत एक रिकार्ड के रूप में होगी। सभा को पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, विधान पार्षद डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव, जदयू जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल, अब्दुल करीम रिज़वी,निकेश चंद्र तिवारी, भाजपा नेता दिलीप कुमार सिंह, प्रफुल्ल राज पांडेय, डलडल बाबा, सत्येंद्र ठाकुर, कन्हैया यादव, सुजीत पाडेय, हामिद खां, विजय कुमार वर्मा, मो. अयूब, दारा सिंह आदि ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल तथा संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश पांडेय ने किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026