Barharia Siwan News

बड़हरिया व नौतन प्रखंडों में स्कॉर्पियो सहित आठ लाख की संपत्ति की चोरी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के बड़हरिया व नौतन में अलग-अलग चोरी की घटना में एक स्कॉर्पियो के अलावा करीब आठ लाख रुपये की संपत्ति चोरों ने उड़ा लिया। स मामले में पीड़ित द्वारा अज्ञात के विरुद्ध् थाने में आवेदन दिया गया है। जानकारी के अनुसार बड़हरिया थाना क्षेत्र के भामोपाली गांव में सोमवार की रात चोरों ने शमसुद्दीन मियां के घर से एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति समेत दरवाजे पर खड़ी स्कार्पियो की चोरी कर ली। इस मामले में गृह स्वामी ने थाने में अज्ञात के विरुद्ध् आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। चोरी की गई सामान बहादुरपुर पंचायत के डुमरी गांव के समीप लोगों ने एक खेत से बरामद की, जहां चोरों ने पेटी, कपड़े और कागजात या फेंक दिया था। मंगलवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने जब खेत में बिखरे सामान को देखा तो शमसुद्दीन को फोन कर इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही शमसुद्दीन घटनास्थल पर पहुंचे। मुखिया की देखरेख में बिखरे हुए सामान को समेट अपने साथ ले गए। समाचार प्रेषण तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी। वहीं दूसरी घटना नौतन थाना क्षेत्र के सिसवां गांव की है। जहां अज्ञात चोरों ने एक शिक्षक के मकान का ताला तोड़ करीब सात लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। मकान मालिक शंभू शरण मिश्र ने बताया कि वे यूपी के कसेया में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। ग्रामीणों की सूचना पर जब वे सोमवार को घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा पाया तथा घर में आलमीरा, सूटकेश, बक्सा टूटा पाया। जांच के दौरान पाया गया कि सूटकेस में रखे 42 हजार नकद, कपड़ा, आभूषण समेत सात लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। उन्होंने घटना की जानकारी थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024