गोपालगंज: भोरे-बडहरा पथ पर अपराधियों ने सोमवार की देर रात एक मीट-मुर्गा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाशों ने शव को सड़क किनारे फेंक दिया। भोरे थाना क्षेत्र के बड़हरा मोड़ के पास रोड के किनारे कारोबारी का शव पड़ा देख ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कारोबारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के कोरेया गांव निवासी 38 वर्षीय अफजल अंसारी के रूप में हुई है। भोरे थाना क्षेत्र की पुलिस कारोबारी की पत्नी कमरून नेशा का बयान दर्ज कर मामले की पड़ताल कर रही है।
बाजार से घर लौटने के दौरान वारदात
बताया जाता है कि भोरे थाना क्षेत्र के कोरेया गांव निवासी 38 वर्षीय अफजल अंसारी मीट मुर्गा का कारोबार करते थे। भोरे बाजार में अफजल अंसारी की दुकान थी। सोमवार की रात में भोर बाजार से घर जा रहे थे। तभी रास्ते में अपराधियों ने अफजल अंसारी की गोली मारकर कर हत्या करने के बाद शव को सड़क किनारे भेज दिया।
घर नहीं लौटने पर स्वजनों को हुई शंका
घर नहीं लौटने पर स्वजन पूरी रात इनकी खोजबीन करते रहे। लेकिन उनका पता नहीं चल सका। इसी बीच बड़हरा के समीप मीट कारोबारी का शव सड़क किनारे पड़ा देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कारोबारी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस कारोबारी की पत्नी कमरून नेशा का बयान दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…