Categories: छपरा

एकमा विधायक श्रीकांत यादव ने स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण, अनियमितता पर लगायी फटकार

छपरा: एकमा विधायक श्रीकांत यादव ने मंगलवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी में अनियमितता देखने के बाद विधायक ने काफी नाराजगी जताई। लगभग 10:30 बजे के आसपास सीएचसी एकमा में पहुंचे विधायक के निरीक्षण में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सहित कुछ कर्मी भी अनुपस्थित पाए गए। वहीं ड्यूटी पर मौजूद प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार से सीएचसी में मौजूद स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी विधायक ने ली।

वहीं विधायक ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के ड्युटी से अक्सर गायब रहने और ग्रामीण जनता को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत सिविल सर्जन को फोन करके सीएचसी एकमा से ही अपनी कड़ी नाराजगी जताई। वहीं सीएस ने अनुपस्थित चिकित्सक सहित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पर अपने स्तर से कार्रवाई करने संबंधी विधायक को आश्वासन दिया गया।

बताया गया है कि एकमा विधायक श्रीकांत यादव द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा में उपलब्ध जीवन रक्षक दवाओं की सूची की डिस्प्ले नहीं मिली। हालांकि निरीक्षण के बाद पहुंचे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने विधायक से मुलाकात कर बताया कि ओपीडी में एमबीबीएस डॉक्टर सहित महिला दंत चिकित्सक भी ड्यूटी पर आज मौजूद हैं।

शेष डॉक्टर और कर्मी की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगती है। उल्लेखनीय है कि एकमा सीएचसी में ड्रेसर का पद काफी समय से रिक्त पड़ा है। जिसकी सेवा वैकल्पिक ढंग से ली जा रही है। इसको लेकर भी आए दिन हंगामा होते रहता है। इस मौके पर विधायक श्रीकांत यादव के अलावा, राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव, जितेंद्र यादव, अनिल कुमार यादव, शैलेन्द्र यादव, रवि कुमार महतो आदि राजद नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026