Categories: छपरा

छपरा में शराबबंदी पर जागरूकता के लिए डाक टिकट प्रदर्शनी का होगा आयोजन

छपरा: बिहार डाक परिमंडल के द्वारा राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन 24 फ़रवरी से 27 फ़रवरी 2022 तक किया जायेगा। राज्य के सभी जिले के प्रतिभागी छात्र छात्राए वर्चुअल तरीके से इसमें भाग ले सकेंगे ।इसकी जानकारी देते हुए प्रवर डाक अधीक्षक,सारण प्रमंडल, श्री सुबोध प्रताप सिंह ने बताया कि “शराब बंदी के फायदे” विषय पर पत्र लेखन एवं “मेरे सपनो का आधुनिक पत्र पेटी” स्टैम्प डिजाईन पेंटिंग प्रतियोगिता प्रदर्शनी का आयोजन पटना जी पी ओ के प्रांगन में किया जायेगा।

पत्र लेखन प्रतियोगिता के प्रतिभागियो को अंतर्देशी पत्र में लिखे गए पत्र एवं स्टैम्प डिजाईन को A4 साइज़ पेपर में पेंटिंग कर प्रवर डाक अधीक्षक,सारण प्रमंडल छपरा के कार्यालय में 15 फरवरी 2022 तक जमा करना है । प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए अधिकतम आयु 15 वर्ष होगी इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा ।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडलो से प्राप्त बेहतर स्टैम्प डिजाईन को पटना जी पी ओ के प्रांगण में चलने वाले डाक टिकट प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जायेगा | साथ ही तीन सर्वश्रेष्ट प्रतिभागी को परिमंडलीय स्तर पर सम्मानित किया जायेगा |

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026