परवेज अख्तर/सिवान :- शनिवार शाम दरौली बाजार में सब्जी खरीदने आए एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हृदय गति रुकने से हो गई. मृतक की पहचान दरौली थाना के मुड़ा गांव निवासी श्रीराम सिंह के रूप में हुई. बताया जाता है कि शनिवार को शाम सब्जी लेने के लिए दरौली सब्जी बाजार में आए थे. सब्जी लेकर लौटने के दौरान एक चाय की दुकान पर चाय पीये उसके बाद पान खाने के लिए पान की दुकान पर खड़े थे कि अचानक उनकी हृदय गति रुकी व वहीं पर मूर्छित होकर गिर पड़े. आनन-फानन में लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले गए. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद घटना की सूचना परिजनों के मिली. परिजनों ने आकर शव को लेकर चले गए व अंतिम संस्कार कर दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…