Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

भगवानपुर में चंवर में डूबने से अधेड़ की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के भगवानपुर प्रखंड के बहेलिया पुल के समीप सोमवार की सुबह चंवर में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने शव की पहचान कर इसकी सूचना स्वजनों एवं पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक भगवानपुर निवासी रघुवीर प्रसाद के पुत्र शंभू पटेल है। मृतक की भाभी गिरिजा देवी ने बताया कि शंभू सोमवार की सुबह शौच के लिए चंवर की ओर गए थे।

जब देर तक नहीं लौटे तो स्वजनों को चिता हुई। उनकी खोजबीन की जा रही थी तभी ग्रामीणों ने उनकी मौत की सूचना दी। उन्होंने बताया कि शंभू पटेल की पत्नी का बहुत पहले ही निधन हो गया है। उन्हें कोई संतान नहीं है। उन्होंने बड़े भाई की चार पुत्रियों को गोद लिए थे और हमलोगों के साथ रहते थे। उनके बड़े भाई का भी देहांत काफी पहले हो चुका है। इसलिए बड़े भाई के पूरे परिवार की देखभाल वहीं करते थे। अब उस परिवार की देखभाल करने वाला कोई नहीं रहा। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024