Siwan News

भूमि विवाद में मारपीट में वृद्ध की मौत

परवेज अख्तर/सीवान : जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार पंचायत के शुभहाता टोले में रविवार की सुबह दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक शुभहाता गांव निवासी जनार्दन सिंह (65) है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जनार्दन सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों से मिली सूचना के अनुसार जनार्दन सिंह का अपने पट्टीदार हरिनंदन सिंह से पूर्व से ही भूमि विवाद चल रहा था जिसको लेकर कई बार दोनों पक्षों में ग्रामीण स्तर से लेकर अंचल स्तर तक पंचायती भी हुई है, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हो पाया और दोनों पक्षों में तनाव काफी बढ़ते चला गया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह जनार्दन सिंह कहीं जा रहे थे तभी किसी ने बाइक से जोरदार टक्कर मार दी, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों से संभावना व्यक्त किया है कि बाइक धक्के से उनका हार्ट अटैक हो गया होगा, जिसके चलते उनकी मौत हो गई होगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिला है, हालांकि मामले की जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026