Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

आपसी विवाद घटना बना गोलीकांड का कारण

परवेज अख्तर/सीवान : जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के नोन्यापट्टी गांव में शनिवार की देर रात दो युवकों के आपसी विवाद में हुई गोलीबारी में श्रीभगवान साह का पुत्र पंकज साह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल पंकज साह को इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल ले गई, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की रात करीब 7 बजे की है, जब पंकज साह एवं नोन्यापट्टी गांव निवासी अंकित दुबे अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठकर बात कर रहा तभी दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों गाली गलौज करने लगे तब दोस्तों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया। उसके बाद अंकित एवं उसके सभी दोस्त अपने-अपने घर चले गए। कुछ देर बाद ही अंकित कट्टा लेकर पंकज के दरवाजे पर गया और गोली चला दी जो मिस कर गई, जब तक पंकज कुछ समझ पाता तब तक दूसरी गोली उसके कंधे पर लग गई जिससे वह गिर पड़ा, गोली मारने के बाद अंकित फरार हो गया। घटना के बाद से सिसवन थाने की पुलिस अंकित दुबे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि अभी तक घायल के परिजनों से लिखित आवेदन नहीं मिला है। हालांकि पुलिस तत्परता दिखाते हुए अंकित के संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन वह अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024