Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

भूमि विवाद में वृद्ध की मौत मामले में 11 पर नामजद, चार गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के आंदर थाना के बंथू श्रीराम गांव में रविवार को भूमि विवाद को ले हुई दो पक्षों के बीच मारपीट में एक वृद्ध रामप्रवेश भगत (65) की मौत इलाज के दौरान हो गई। इस मामले में मृतक के भतीजा धर्मेंद्र कुमार भगत ने थाना में आवेदन देकर अपने पट्टीदार के 11 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। इस पट्टीदार शत्रुघ्न भगत, कमलेश भगत, दीपक भगत, अखिलेश्वर भगत, राहुल भगत, रौशन भगत, मैनेजर भगत, फुलेना भगत, मोहन भगत, फूलमाला देवी, मीरा देवी को आरोपित किया है।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दिलीप भगत, मोहन भगत, अखिलेश्वर भगत एवं फुलेना भगत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए हैं। ज्ञात हो कि बंथू श्रीराम गांव में दो पट्टीदारों रामप्रवेश भगत एवं शत्रुघ्न भगत के बीच 9 सालों से भूमि विवाद का मामला चल रहा था। रविवार की सुबह इस विवाद को सुलझाने के लिए मुखिया के देख रेख में पंचायती की जा रही थी, इसी दौरान विपक्षी पार्टी के लोग पंचायती को नहीं माना और मारपीट शुरू कर दिया। इस दौरान एक पक्ष के रामप्रवेश भगत की आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024