Tarwara Hindi News

ईद को ले शांति समिति की बैठक

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. तरवारा नगर थाना क्षेत्र के चौकी हसन पंचायत के मुखिया सुनैना देवी के आवास पर सोमवार को अभिषेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में ईद को आपसी भेदभाव भुलाकर शांतिपूर्ण एवं भाइचारे के बीच मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सरपंच करीम कुरैसी, अनवर हुसैन, सचिव लड्डन मियां, मोहम्मद जान, अहमद हुसैन, शहजाद अहमद, इस्लाम कुरैसी, मो. ग्यासुद्दीन अंसारी, अनवर अली समेत कई लोगों ने आपसी भेदभाव भुलकर ईद मनाने पर बल दिया। ज्ञात हो कि दो रोज पूर्व चौकी हसन पंचायत के चौकी हसन गांव में कुरैशी मोहल्ला और बंगरा टोला गांव के लोगों के बीच आपसी विवाद को लेकर झड़प हो गई थी। इस दौरान दोनों पक्ष से जम कर ईंट-पत्थर और लाठी डंडे चले थे। मुखिया के पहल पर ईद को शांति पूर्ण माहौल में मनाने के लिए शांति समिति की बैठक की गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026