छपरा

छपरा में करंट लगने से अधेड़ मजदूर की मौत, परिजनों में छाया मातम

छपरा: जिले के एकमा थाना क्षेत्र के पचुआ गांव में करंट लगने के कारण एक मजदूर की मौत हो गयी। वह पचुआ गांव निवासी सुखन प्रसाद के 50 वर्षीय पुत्र प्रेमचंद प्रसाद बताया गया है। बताया जाता है कि वह शटरिंग मिस्त्री का कार्य करने के लिए गया था। इसी दौरान विद्युत तार की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर एकमा थाना के सहायक पर पुलिस अवर निरीक्षक तरुण कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में एकमा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।प्रेमचंद प्रसाद की मौत के कारण परिजनों में मातम छा गया है और सभी का रो-रोकर हाल बेहाल है। एकमा थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह शटरिंग मिस्त्री का कार्य करने के लिए गए थे। इसी दौरान विद्युत तार की चपेट में आ गए और बेहोश हो गए। वहां से उठाकर उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान मौत हो गयी, जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम कराया। वह अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। प्रेमचंद प्रसाद की मौत के कारण परिजनों में मातम छा गया है। सभी का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक के आश्रितों को अपने भविष्य को लेकर चिंता सता रही है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026