छपरा

छपरा में पिकअप वैन के धक्के से मोटरसाइकिल सवार की मौत

छपरा : जिले के एकमा थाना क्षेत्र के एकमा चट्टी परसागढ मोङ पर मोटर साइकिल सवार युवक की मौत पिकअप वैन के धक्के से सोमवार की दर रात को हो गई। वह एकमा थाना क्षेत्र के एकसार पंचायत के गलिमापुर गांव निवासी राधाकिशुन सिंह के 35 वर्षीय पुत्र विनोद सिंह उर्फ मनोज सिंह ( 35 वर्ष) बताया गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मंगलवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया तथा परिजनों को सौंप दिया । उसकी मौत के कारण परिजनों में मातम छा गया है, और सभी का रो-रोकर हाल बेहाल है । परिजनों ने बताया कि विनोद सिंह मोबाइल सिम कार्ड कंपनी में रिविलगंज जिओ प्वाइंट के मैनेजर के पद पर कार्यरत थे और वह अपनी ड्यूटी से घर वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान दुर्घटना के शिकार हो गए पिकअप वैन के धक्के के कारण घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए स्थानीय ग्रामीण और परिजन अस्पताल ले जा रहे थे। इसी क्रम में रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची एकमा थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इस मामले में अज्ञात पिकअप वैन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। परिजनों के अनुसार विनोद सिंह को धक्का मारने के बाद चालाक पिकअप वैन लेकर भागने में सफल रहा। एक सप्ताह के अंदर एकमा परसागढ रोड पर सड़क दुर्घटना में मौत की दूसरी घटना है। एकमा थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और इसकी जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026