नौतन में बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत, परिजनों का रोकर बुरा हाल

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के नौतन थाना क्षेत्र के मठिया गांव में बाइक की टक्कर लगने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई.  बतादें कि उक्त गांव में होली के दिन ग्रामीणों द्वारा फगुआ गाया जा रहा था. जिसमें उक्त गांव निवासी रामदेव खरवार के पुत्र विन्ध्याचल खरवार ढोलक बजा रहे थे. उन्हें अचानक लघुशंका लगी, तो ढोलक किसी दूसरे व्यक्ति को देकर लघुशंका करने के लिए सड़क पार करने लगे.

इसी बीच एक तेज रफ्तार बाइक ने आकर पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया. टक्कर लगने से वे बहुत दूर जाकर गिरे, जिससे उनका सिर फट गया तथा नाक व मुंह से खून आने लगा. अफरा-तफरी में ग्रामीणों द्वारा इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मैरवा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. ग्रामीणों ने उक्त बाइक सवार दो युवकों को पकड़कर पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही नौतन पुलिस ने पहुंचकर बाइक सवारों को हिरासत में ले लिया. वहीं इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026