पचरुखी के सरौती गांव में सड़क दुर्घटना में बालक की मौत

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के सरौती गांव में अनियंत्रित बाइक से एक मासूम बालक की मौत हो गई. घटना रविवार शाम की बताई जाती है. जब सरौती गांव में एक बाइक सवार ने गांव के ही एक सात वर्षीय बच्चे को ठोकर मार दिया. जिसके गंभीर स्थिति इलाज के लिये पचरुखी लाया गया. जहां उसकी स्थिती गंभीर देख डॉक्टरों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां उपचार के बाद उसे परिजनों द्वारा बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया गया.

जहां उपचार के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मृत्यु हो गई. बच्चे की मृत्यु की खबर गांव में जैसे ही लोगों को मिली, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. मृतक के माता पिता रोने बिलखने लगे. खबर मिलते ही थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल दलबल वहां पहुंच कर स्थिती को नियंत्रित किया. मृतक आदित्य कुमार के पिता अनिल कुमार खरवार है. मृतक भाई बहनों में चौथे नम्बर का था. बाइक सवार भी सरौती गांव का ही अरुण राम बताया जाता है. समाचार लिखे जाने तक थाने में आवेदन परिजन द्वारा नहीं दिया गया है

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026