परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बसंतपुर ओपी थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव में मंगलवार की सुबह लगभग चार बजे शौच के लिए गई महिला को एक विषैले सर्प ने डंक मार दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. मृतका नगीना राय की पत्नी महंगी देवी (70) बताई जाती है. घटना के बारे में बताया गया की वृद्धा मंगलवार की अहले सुबह शौच करने घर से बाहर गई. इसी दौरान विषैले जहरीले सर्प ने वृद्धा को डंक मार दिया. जिससे वृद्धा अचेत पड़ गई. वृद्धा के साथ गई महिलाओं ने सूचना परिजनो व ग्रामीणों को दी.
उसके बाद वृद्धा को इलाज में ले जाया जा रहा था की रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई. जैसे ही मृतका का शव दरवाजे पर पहुंचा की कोहराम मच गया. मृतका के पति नगीना राय, पुत्र सुरेंद्र राय, रामयोध्या राय, पतोहू सुनैना देवी आदि के दहाड़ से माहौल गमगीन हो गया. सूचना पर पहुंचे मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, संजय सिंह, मुन्ना शुक्ला, सामाजिक कार्यकर्ता रामकुमार सिंह ने रोते बिलखते परिजन को सांत्वना देते हुए हर संभव सहायता दिलाने जा आश्वासन दिया. उसके बाद पहुंची नबीगंज ओपी पुलिस ने कागजी कारवाई पूरी कर मंगलवार को शव को पोस्टमॉर्टम में सीवान भेज दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…