परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण मंगलवार को जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी ने अपने टीम के साथ हसनपुरा, कौरिया, महाना, नागवा सहित अन्य गांवों का भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों के बीच खाद्यान्न व फूड पैकेट्स का वितरण किया. जिप अध्यक्ष ने कहा कि आज लोगों पर जब विपदा आई है तो जिला परिषद हर क्षेत्र में राहत सामग्री पहुंचा रहा है.
वहीं नगवा गांव में बाढ़ प्रभावित लोगों द्वारा चलंत शौचालय व चापाकल लगाए जाने की मांग जीप अध्यक्ष के समक्ष की. जहां उन्होंने पीएचईडी विभाग से जल्द सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही. मौके पर मौजूद जिला परिषद सदस्य सुशील कुमार डब्ल्यू को कम्यूनिटी किचन शुरू कराने की बात कही. मौके पर जिला परिषद सदस्य समरजीत सिंह, हितेश कुमार, सुशीला देवी, पिंकी देवी, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार मौजूद रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…