Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बिहार विधानसभा चुनाव को भारत निर्वाचन आयोग शीघ्र करे स्थगित – ज़फर अहमद

परवेज अख्तर/सिवान :- ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी के राज्य कमिटी द्वारा कोरोना महामारी के मद्देनज़र आगामी बिहार विधानसभा 2020 चुनाव को भारत निर्वाचन आयोग से स्थगित करने की माँग रखी गई है । चुनाव इसी साल होना तय था लेकिन परिस्थिति को देखते हुए चुनाव कम से कम 6 महीनों के लिए स्थगित करना उचित होगा ।

बिहार में जो भयावह स्थिति बना हुआ है उसको देखकर ऐसा महसूस हो रहा है कि नीतीश सरकार को आज के इस परिस्थिति में चुनाव को किनारे रख जनता हित के लिए कोरोना महामारी से पूर्ण रूप से निजात पाने के लिए अपने ध्यान को इस गंभीर समस्या के लिए केंद्रित करना चाहिए ना कि चुनाव करने या कराने में ।

चुनाव,मंत्रिमंडल, मुख्यमंत्री का पद तब ही शोभा देता है जब जनता सुखी और ख़ुशहाल हो ।आज पुरे प्रदेश की स्थिति एैसी है जहॉं जनता को भरोसा दिलाने की अति आवश्यकता है । लोग डरे सहमें हुए हैं , लोगों के बीच कोरोना महामारी से बच बचाओ से संबंधित तथा मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिगं का महत्व की जागरूकता की सख़्त ज़रूरत है ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026