परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिला स्वीप कोषांग के तहत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम महाराजगंज प्रखंड के सिहौता बंगरा हाई स्कूल के स्काउट एंड गाइड के बच्चों द्वारा चलाया गया। इस दौरान साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को प्रधानाध्यापिका वीणा राय और जिला संगठन आयुक्त भानु प्रताप ओझा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर स्काउट एंड गाइड और छात्र- छात्राओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई गई। साइकिल रैली विभिन्न सड़कों से गुजरते हुए मतदाताओं को निर्भीक होकर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। साथ ही मतदान के महत्व को भी बताया गया। इस मौके पर स्काउट एंड गाइड के शिक्षक चंद्र शेखर कुमार, मनु कुमारी, गुड़िया कुमारी, श्वेता कुमारी, रंजू कुमारी, आदर्श कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…