परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में शुक्रवार को बीईओ शिवजी महतो की अध्यक्षता में प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। बैठक में मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं यथा शौचालय, पेयजल, रैंप, फर्नीचर, भवन, साफ-सफाई आदि की समीक्षा की गई। इस दौरान बीईओ ने कहा कि 25 अक्टूबर तक सभी मतदान केंद्रों पर सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। यहां कमी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि डीएम द्वारा सभी सरकारी कर्मियों की छुट्टी 10 नवंबर तक रद कर दी गई है।
इसलिए सभी शिक्षक अपने-अपने विद्यालय में बने रहेंगे। बैठक में हरिचरण यादव, मिथिलेश कुमार, क्यामुद्दीन अंसारी, मिथिलेश तिवारी, रवींद्र कुमार, उमेश कुमार सिंह, राजू राय, मनोज कुमार, धीरेंद्र कुमार सिंह, विजय यादव, प्रदीप कुमार पांडेय, आफताब आलम, किताबुद्दीन अंसारी, विनोद कुमार सिंह, लालबाबू सिंह, मोहन राम, जितेंद्र पांडेय, कमलेश्वर प्रसाद, पूनम देवी, मंजू देवी, कमलेश सिंह, उमेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…