परवेज़ अख्तर/सिवान:
तीन नवंबर को शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं के बीच ईपिक का वितरण किया जा रहा है। शुक्रवार को विभिन्न बूथों के बीएलओ द्वारा मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी पहचान कर ईपिक का वितरण किया गया। तीन नवंबर को अपने मतदान केंद्र पर पहुंच मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान बीएलओ द्वारा मतदान के महत्व को भी बताया गया। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि निर्वाचन कार्यालय के कर्मियों द्वारा बूथवार बीएलओ के माध्यम से घर-घर तक ईपिक पहुंचाने की जिम्मेवारी की गई थीं।

प्रखंड के 191 बीएलओ को मतदाताओं के घर तक पहचान पत्र पहुंचाने का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा दारौंदा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिसवन एवं हसनपुरा प्रखंड अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्र के मतदाताओं का भी ईपिक आया हुआ है जिसे संबंधित बीएलओ के माध्यम से शीघ्र वितरण करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी कर्मी द्वारा लापरवाही बरतने की शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन कार्यालय में कर्मी विनोद कुमार सिंह, रामकिशोर पांडेय, वेदप्रकाश शर्मा, रमेंद्रनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि मतदाताओं का ईपिक करीब तीन हजार से अधिक प्राप्त हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026