परवेज़ अख्तर/सिवान:
विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को आरपीएफ ने ट्रेनों में चेकिग अभियान चलाया। चेकिग के दौरान ट्रेन से दो बैग से 35 बोतल शराब बरामद की बई। इसकी कीमत 17 हजार बतायी जा रही है। इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि चेकिग के दौरान ट्रेन नंबर 05910 अवध असम एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आगमन के बाद कोच जीएस के शौचालय के पास एक बैग तथा एक ट्रॉली बैग लावारिस रूप से देखा गया।
उक्त दोनों बैग के बारे में पूछताछ करने पर किसी ने उसे अपना नहीं होना बताया। शक के आधार पर खोल कर देखा गया तो बैग से 15 बोतल तथा ट्रॉली बैग से 20 बोतल कुल 35 बोतल शराब बरामद किया गया। इसकी बाजार में कीमत 17 हजार पांच सौ रुपए है। मौके पर कार्यवाही के लिए जीआरपी के सिपुर्द किया गया। रात्रि चेकिग के दौरान सउनि श्रीनिवास, कांस शिवरतन पाल, कांस प्रशांत शर्मा, कांस संतोष यादव व कांस राजेश कुमार शामिल रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…