परवेज़ अख्तर/सिवान:
दारौंदा विधानसभा क्षेत्र में 3 नवंबर को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए अर्द्धसैनिक बलों के ठहराव के लिए पांच स्थल का चयन किया गया है। इस संबंध में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हर सैनिक बलों के ठहरने वाले जगहों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि सर्वोदय मध्य विद्यालय रामगढ़ा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मड़सरा, मध्य विद्यालय बगौरा, बिहार सरकार पंचायत भवन रुकुंदीपुर एवं मध्य विद्यालय अगरौली का चयन अर्द्धसैनिक बलों के ठहराव के लिए किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापक शहाबुद्दीन अंसारी, रामानंद ठाकुर, अभिनाथ यादव, मनोज कुमार सिंह, दिनेश प्रसाद को चयन स्थल की साफ सफाई की जिम्मेदारी दी गई हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सभी बूथों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर अतिरिक्त भवनों या कमरों की आवश्यकता होगी तो समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…