परवेज़ अख्तर/सिवान:
पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी को 105 सिवान विधानसभा से राजद का प्रत्याशी बनाया गया है। उन्हें पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पार्टी का सिबल देकर क्षेत्र में भेजा है। सिवान पहुंचने के बाद पूर्व काबिना मंत्री अवध बिहारी चौधरी ने प्रेस वार्ता कर कहा कि पिछले 25 वर्षाें के विकास कार्यों का लेखा-जोखा सिवान के मतदाता मालिकों के समक्ष रखूंगा,निर्णय जनता के हाथों में होगी। मैंने हमेशा आपसी सद्भाव और भाईचारा बढ़ाने का काम किया है। लोगों के बीच रह कर विकास का काम किया है।
आज जो कुछ भी निर्माण सिवान में दिखाई पड़ रहा है वह सब पिछली राजद सरकार द्वारा कराए गया है। पूर्व मंत्री ने बताया कि 13 अक्टूबर को वह अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। इस अवसर पर सिवान के सभी वर्गों के लोग आशीर्वाद देने आएंगे। प्रेस वार्ता के दौरान जिला प्रवक्ता उमेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे। महागठबंधन से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद लखरांव, श्रीनगर के लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…