परवेज़ अख्तर/सिवान:
सिवान के बल्ली, हुसैनगंज, गड़ार, सिगही, बघौनी, फाजिलपुर, माहपुर, फरीदपुर गांव से होकर गुजरने वाली दाहा नदी के किनारे बसे गांव के ग्रामीणों की परेशानी इन दिनों बढ़ गई है। दाहा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण नदी का पानी गांव के खेतों में प्रवेश कर गया है। नदी के पानी से किसानों की सब्जी समेत अन्य फसलें बर्बाद हो रही हैं।ज्ञात हो कि पिछले महीने हुई बारिश से दाहा नदी का जलस्तर फिर बढ़ गया है।
हुसैनगंज स्थित पुल को छूने में महज दो फिट का अंतर है। धान की फसल तैयार हो चुकी है, लेकिन खेतों में बारिश का पानी आने से किसानों की चिता बढ़ गई है। फाजिलपुर निवासी किसान राजाराम भगत ने बताया कि पहले ही बारिश ने बहुत नुकसान पहुंचाया था। इस बारिश में भी किसानों का मूली और पालक की खेती 10 एकड़ से ज्यादा पानी में डूब गई है, जिससे किसान काफी मायूस हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…