Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

चुनाव:- दारौंदा में चार हजार से अधिक नए मतदाताओं का मिला इपिक

परवेज़ अख्तर/सिवान:
तीन नवंबर को होने वाले विधानसभा में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए नए मतदाताओं की पहचान पत्र मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंचा। निर्वाचन कार्यालय के कर्मियों द्वारा बूथवार बीएलओ के माध्यम से घर-घर तक इपिक पहुंचाने की जिम्मेवारी दी गई। प्रखंड के 191 बीएलओ को मतदाताओं के घर तक पहचान पत्र पहुंचाने का दायित्व सौंपा गया है। निर्वाचन कार्यालय में मौजूद कर्मी विनोद कुमार सिंह, रामकिशोर पांडेय, वेदप्रकाश शर्मा, रमेंद्रनाथ श्रीवास्तव ने संयुक्त रुप से बताया कि नए मतदाताओं का इपिक करीब चार हजार से अधिक प्राप्त हुआ है।

सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दारौंदा के मतदान केंद्र संख्या 187 से 313 एवं 64 सहायक बूूथों के मतदाताओं का इपिक जिला से प्राप्त हुआ है। इसके अलावा दारौंदा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिसवन एवं हसनपुरा प्रखंड अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्र का भी मतदाताओं के इपिक प्राप्त हुआ है। सभी बीएलओ को दो से तीन दिनों में इपिक वितरण कर देने की जिम्मेवारी सौंपी जाएगी। इस कार्य में किसी कर्मी द्वारा लापरवाही बरतने की शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026