Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

आसांव में मवेशियों से भरा वाहन गड्ढे में पलटा, छह मवेशियों की मौत

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के आसांव थाना क्षेत्र के कांधपाकड़ गांव स्थित झरही नदी के समीप तस्करी के लिए ले जाए जा रहे मवेशियों से भरा वाहन पलट गया। वाहन के पलटने से उसमें लदे छह मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने गड्ढे में गिरे चालक को निकालकर पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे दरौली की तरफ से आ रही मवेशियों से भरी हुई पिकअप कांधपाकड़ गांव के झरही नदी के समीप अचानक 10 फिट गढ्डे में पलट गया, इसमें 6 मवेशियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी स्थानीय युवकों ने असांव थाने को दी। सूचना मिलते ही असांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जेसीबी से मृत मवेशियों को निकलवाया। वहीं बचे हुए 9-10 मवेशियों को ग्रामीण पशुपालन के लिए अपने-अपने घर लेकर चले गए। इस दौरान पुलिस ने गड्ढे में गिरे चालक को हिरासत में ले ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष इंद्रदेव महतो ने बताया कि वाहन जब्त कर ली गई है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026