Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

चुनाव:- एसडीओ ने मतदाता जागरुकता रैली को किया रवाना

परवेज़ अख्तर/सिवान:
विधानसभा चुनाव को ले शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली, नुक्कड़ नाटक, रंगोली का आयोजन किया जा रहा है। इसी आलोक में रविवार को एसडीओ रामबाबू कुमार ने अनुमंडल कार्यालय में गुब्बारा छोड़ मतदाता जागरुकता रैली की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस गुब्बारे के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। एसडीओ ने कहा कि एक-एक मतदाताओं से अपील की जा रही है कि मतदान के दिन मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर समय से पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

उन्होंने कहा कि यदि कहीं मतदाताओं को कोई डरा-धमका रहा है तो सीधे अधिकारियों से शिकायत करें, उन पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। मतदाता जागरुकता रैली शहर के विभिन्न वार्डों में घूम मतदाताओं को भयमुक्त होकर तीन नवंबर को मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान एडीसनल एसडीओ कीसलय श्रीवास्तव, डीसीएलआर प्रवीण कुमार, बीडीओ नंद किशोर साह, शिक्षक हरेंद्र कुमार, राकेश कुमार अकेला आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026