Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

भगवानपुर के प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सरगर्मी तेज

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के भगवानपुर प्रखंड प्रमुख लखन मांझी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सरगर्मी तेज होने लगी है। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए विशेष बैठक की निर्धारित तिथि 19 अक्टूबर है। बैठक में शामिल होने के लिए बीडीओ डॉ. अभय कुमार ने सभी पंचायत समिति सदस्यों को पत्र भेजकर इसकी सूचना दे दी है। वहीं दोनों गुट अपने-अपने समर्थकों को अपने-अपने पक्ष में करने को लेकर कवायद शुरू कर दिए हैं। हालांकि दोनों पक्ष अपने-अपने पक्ष में बहुमत के दावे कर रहे हैं। इससे प्रमुख की कुर्सी रहने या जाने में महज दो-तीन सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। दोनों खेमे अपने समर्थक पंचायत समिति सदस्यों को कहीं सुरक्षित स्थान पर ले गए हैं। जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है।

धन बल का खेल भी शुरू होने की चर्चा अब तेज हो गई है। बीडीओ डॉ. अभय कुमार ने बताया कि 16 सितंबर को प्रखंड प्रमुख को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए विशेष बैठक बुलाने के लिए संचिका हस्तगत कराया गया था, लेकिन संचिका प्राप्ति के 15 दिनों के अंदर प्रमुख द्वारा बैठक बुलाने की तिथि निर्धारित नहीं की गई। इससे कुल पंचायत समिति सदस्यों के एक तिहाई सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 19 अक्टूबर को विशेष बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है। इसमें शामिल होने के लिए सभी पंचायत समिति सदस्यों को पत्र भेजकर सूचना दे दी गई है। बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के मनरेगा भवन यह विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026