Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

चुनाव:- सोमवार से बढ़ेगी प्रत्याशियों के नामांकन की रफ्तार

परवेज़ अख्तर/सिवान:
विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन रविवार को सामूहिक अवकाश होने के कारण नामांकन कार्य नहीं हो पाया। इस दौरान समाहरणालय समेत अन्य कार्यालयों में बनाए गए प्रकोष्ठ में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं सोमवार से विभिन्न दलों के प्रत्याशियों के नामांकन की रफ्तार तेज हो जाएगी। बता दें कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय द्वारा शुक्रवार को पहले दिन मात्र सदर विधानसभा के लिए एक निर्दलीय प्रत्याशी ने ही अपना नामांकन किया था। वहीं दूसरा शनिवार को अवकाश होने के कारण दूसरे दिन भी नामांकन कार्य बंद रहा। जिले के आठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार से ही नामांकन कार्य शुरू हो गया था। जिला निर्वाचन शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 अक्टूबर तक अभ्यर्थियों का नामांकन कार्य होगा। वहीं 17 अक्टूबर को स्क्रूटनी, 19 अक्टूबर तक अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापसी होगा। तीन नवंबर को मतदान तथा 10 नवंबर को मतों की गणना होगी।

आठ विधानसभा के लिए तीन को होना है मतदान

जिले के सभी आठ विधानसभा के लिए तीन नवंबर को मतदान होना है। इनमें 105 सिवान सदर विधानसभा, 106 जीरादेई विधानसभा, 107 दरौली विधानसभा, 108 रघुनाथपुर विधानसभा, 109 दारौंदा विधानसभा, 110 बड़हरिया विधानसभा, 111 गोरेयाकोठी विधानसभा तथा 112 महाराजगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

3571 मतदान केंद्रों पर होना है मतदान

जिले के सभी आठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 3571 मतदान केंद्रों पर मतदान कार्य होगा। जानकारी के अनुसार जिले में मूल बूथ 2422 है। वहीं कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए 1149 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए है। इन मतदान केंद्रों पर 24 लाख 41 हजार 462 मतदाता मतदान करेंगे। इसमें 12 लाख 76 हजार 710 पुरुष मतदाता, 11 लाख 64 हजार 663 महिला मतदाता तथा 89 अन्य मतदाता शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026